NECI Blogs

By Shivratan Vishwakarma

Tally Prime मे Sale Entry कैसे करे। GST के साथ 2025

Tally Prime मे Sale Entry कैसे करे। GST के साथ 2025

Tally Prime में Sale Entry कैसे करें? (GST के साथ पूरी जानकारी हिंदी में)

अगर आप Tally Prime में Sale Entry करना सीखना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है।

इस लेख में हम आपको GST के साथ Sale Entry करना बिल्कुल आसान हिंदी में समझाएंगे, ताकि आप अपनी दुकान, बिज़नेस या कंप्यूटर क्लास में इसे आसानी से सिखा सकें।

Tally Prime में Sale Entry का उपयोग तब किया जाता है जब आपकी कंपनी Goods (माल) या Services (सेवाएँ) बेचती है।

यदि आपकी कंपनी GST Registered है, तो Sale Entry करते समय CGST, SGST या IGST सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी होता है।

क्योंकि इसी के आधार पर आपकी Sales Register, GST Report, GSTR Return और Tax Liability सही बनती है।

Sale Voucher क्या है?

जब भी हम business में किसी party को Goods या Services बेचते हैं, तो उसकी entry Tally Prime के Sale Voucher में की जाती है।

अर्थात, जब business में Cash Sale या Credit Sale होती है, तो उसकी entry Sale Voucher में की जाती है।

Tally Prime में Sale Voucher खोलने के लिए F8 key का उपयोग किया जाता है।

Tally Prime में sale entry सामान्यतः GST के साथ की जाती है, इसलिए सही ledger और tax ledger बनाना बहुत जरूरी होता है।


  1. Purchase Entry in Tally Prime


Tally Prime में Sale Entry का उपयोग कब किया जाता है?

Tally Prime में Sale Voucher का उपयोग तब किया जाता है, जब business में:

  1. Goods Sale हो
  2. Cash Sale हो
  3. Credit Sale हो
  4. Service Sale हो

सरल शब्दों में:

जब भी business में कोई माल या सेवा बेची जाती है, तो उसकी entry Sale Voucher में की जाती है।


Tally Prime में Sale Voucher कैसे खोलें?

Gateway of Tally → Vouchers → F8 : Sale

या सीधे F8 key दबाकर भी Sale Voucher खोला जा सकता है।

Sale Entry करने से पहले कौन-कौन से Ledger बनते हैं?

Sale Entry करने से पहले सामान्यतः ये ledger बनाए जाते हैं:

  1. Party Ledger (Customer Name)
  2. Sales Ledger
  3. Stock Item
  4. GST Ledger

GST Ledger के उदाहरण:

  1. Output CGST
  2. Output SGST
  3. Output IGST

यदि sale same state में है, तो CGST + SGST लगता है।

यदि sale other state में है, तो IGST लगता है।

इसे भी पढ़ें


  1. Tally Prime में Sale Entry कैसे करें? GST के साथ 



Tally Prime में Sale Entry कितने प्रकार से कर सकते हैं?

Tally Prime में Sale Entry 3 तरीकों से की जा सकती है:

1. Item Invoice Mode

जब हम Goods Sale करते हैं, तब इसका उपयोग करते हैं।

2. Accounting Invoice Mode

जब हम Service Sale करते हैं, तब इसका उपयोग करते हैं।

3. As Voucher Mode

यह mode journal की तरह दिखता है और इसमें Goods + Service दोनों की entry की जा सकती है।

इन modes को Ctrl + H दबाकर बदला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

  1. Purchase Entry in Tally Prime
  2. Tally Prime में Sale Entry कैसे करें? GST के साथ 
  3. Tally Prime में Credit Note क्या है? 
  4. Tally Prime में Debit Note क्या है?

1. Item Invoice Mode का उपयोग करके Sale Bill कैसे बनाएं

जब भी हम business में किसी वस्तु (Goods) को बेचते हैं, तब हम Item Invoice Mode का उपयोग करते हैं।

इस mode में हम Item Name, Quantity, Rate, Amount और GST के साथ sale entry करते हैं।

Item Invoice Mode Select करने का तरीका

Gateway of Tally → Voucher → F8 Sale Voucher → Ctrl + H → Item Invoice Mode

उदाहरण (Item Invoice Mode)

Transaction:

Ramesh Traders को 10 Mobile Charger ₹500 प्रति पीस के हिसाब से बेचे।

Voucher: Sale Voucher (F8)

Mode: Item Invoice Mode

Step by Step Entry

Step 1 – सबसे पहले Tally Prime open करें और F8 key दबाकर Sale Voucher खोलें।

Step 2 – यदि Date बदलनी हो, तो F2 key दबाकर Date बदलें।

Step 3 – यदि Invoice Number Auto है, तो वह अपने आप आएगा।

नहीं तो आप Manual Invoice Number लिख सकते हैं।

Step 4Party Name में party का ledger select करें।

यदि Cash Sale है, तो Cash Ledger चुनें।

Step 5 – अब Dispatch Details की window खुलेगी।

यहाँ Delivery Note No., Dispatch Details, Destination आदि भर सकते हैं।

Step 6 – अब Party Details / Buyer Details की window खुलेगी।

यहाँ Buyer और Consignee की जानकारी भरें।

Step 7 – अब Sales Ledger select करें।

जैसे: Sales A/c

Step 8 – अब वह Item select करें जिसे बेचना है।

जैसे: Mobile Charger

Step 9 – अब Quantity लिखें।

जैसे: 10 Nos

Step 10 – अब Rate लिखें।

जैसे: ₹500

Step 11 – Quantity और Rate लिखते ही Amount अपने आप आ जाएगा।

Step 12 – अब GST Ledger select करें।

यदि sale same state में है, तो:

  1. Output CGST
  2. Output SGST

यदि sale other state में है, to:

  1. Output IGST

Step 13 – यदि कुछ लिखना हो, तो Narration में लिखें।

अब Enter या Ctrl + A दबाकर Sale Bill save कर दें।

इसे भी पढ़ें

  1. Purchase Entry in Tally Prime
  2. Tally Prime में Sale Entry कैसे करें? GST के साथ 
  3. Tally Prime में Credit Note क्या है? 
  4. Tally Prime में Debit Note क्या है?

2. Accounting Invoice Mode का उपयोग करके Sale Bill कैसे बनाएं

जब भी हम business में किसी Service को बेचते हैं, तब हम Accounting Invoice Mode का उपयोग करते हैं।

इस mode में Stock Item नहीं आता, बल्कि सीधे Service Ledger + Amount से entry की जाती है।

Accounting Invoice Mode Select करने का तरीका

Gateway of Tally → Voucher → F8 Sale Voucher → Ctrl + H → Accounting Invoice Mode

उदाहरण (Accounting Invoice Mode)

Transaction:

Rahul Enterprises को Computer Repair Service ₹10,000 दी।

Voucher: Sale Voucher (F8)

Mode: Accounting Invoice Mode

Step by Step Entry

Step 1 – सबसे पहले Tally Prime open करें और F8 key दबाकर Sale Voucher खोलें।

Step 2 – यदि Date बदलनी हो, तो F2 key दबाएँ।

Step 3 – Invoice Number auto है, तो अपने आप आएगा। नहीं तो manual लिखें।

Step 4Party Name में party का ledger या Cash Ledger select करें।

Step 5 – अब Dispatch Details की window खुलेगी।

यहाँ जरूरी जानकारी भरें।

Step 6 – अब Party Details / Buyer Details भरें।

Step 7 – अब Service Ledger select करें।

जैसे: Computer Repair Income A/c

Step 8 – अब Amount लिखें।

जैसे: ₹10,000

Step 9 – अब GST Ledger select करें।

यदि service same state में है, तो:

  1. Output CGST
  2. Output SGST

यदि service other state में है, तो:

  1. Output IGST

अब Enter या Ctrl + A दबाकर Sale Bill save कर दें।

3. As Voucher Mode का उपयोग करके Sale Bill कैसे बनाएं

As Voucher Mode एक Journal Voucher की तरह दिखाई देता है।

इसमें सबसे पहले Dr Side दिखाई देती है, जहाँ से sale entry शुरू होती है।

इस mode की सबसे खास बात यह है कि इसमें हम:

  1. Goods Sale भी कर सकते हैं
  2. Service Sale भी कर सकते हैं

अर्थात, As Voucher Mode में Item Invoice Mode और Accounting Invoice Mode, दोनों तरह की entry की जा सकती है।

As Voucher Mode Select करने का तरीका

Gateway of Tally → Voucher → F8 Sale Voucher → Ctrl + H → As Voucher Mode

उदाहरण (As Voucher Mode)

इसे भी पढ़ें

  1. Purchase Entry in Tally Prime
  2. Tally Prime में Sale Entry कैसे करें? GST के साथ 
  3. Tally Prime में Credit Note क्या है? 
  4. Tally Prime में Debit Note क्या है?

Transaction:

Ramesh Traders को Goods Sale ₹8,000

Voucher: Sale Voucher (F8)

Mode: As Voucher Mode

Step by Step Entry

Step 1 – सबसे पहले F8 key दबाकर Sale Voucher खोलें।

Step 2 – यदि Date बदलनी हो, तो F2 key दबाएँ।

Step 3Dr. Side में party या cash का ledger select करें।

जैसे: Ramesh Traders A/c

Step 4 – अब Dispatch Details की window खुलेगी।

यहाँ Delivery Note No., Destination, Carrier Name, LR No. आदि जानकारी भर सकते हैं।

Step 5 – अब Party Details की window खुलेगी।

यहाँ Buyer और Consignee की जानकारी भरें।

Step 6 – अब Dr Side Amount लिखें।

जैसे: ₹8,000

Step 7 – अब Cr Side में Sales Ledger select करें।

जैसे: Sales A/c

Step 8 – अब Item select करें।

जैसे: Mobile Charger

Step 9 – अब Quantity लिखें।

Step 10 – अब Rate लिखें।

Step 11 – Quantity और Rate लिखते ही Amount अपने आप आ जाएगा।

Step 12 – अब GST Ledger select करें।

जैसे:

  1. Output CGST
  2. Output SGST

या

  1. Output IGST

अब Enter या Ctrl + A दबाकर Sale Bill save कर दें।


Tally Prime में Sale Bill Print कैसे करें?

Sale Bill save करने के बाद आप print निकाल सकते हैं:

  1. Ctrl + P
  2. या
  3. Alt + P

फिर Current option चुनकर Sale Bill print कर सकते हैं।

Conclusion (Sale Voucher)

नमस्कार दोस्तों, उम्मीद करता हूँ कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

इस पोस्ट में मैंने आपको बहुत ही आसान भाषा में बताया कि Tally Prime में Sale Entry क्या है, Sale Voucher का उपयोग कब किया जाता है, और GST के साथ Sale Entry कैसे की जाती है

अब आप आसानी से समझ गए होंगे कि जब भी business में Goods या Services Sale होती हैं, तो उनकी entry Sale Voucher (F8) में की जाती है।

यदि आपको Tally Prime से संबंधित कोई भी सवाल हो, तो आप Comment Box में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद.....

इसे भी पढ़ें

  1. Purchase Entry in Tally Prime
  2. Tally Prime में Sale Entry कैसे करें? GST के साथ 
  3. Tally Prime में Credit Note क्या है? 
  4. Tally Prime में Debit Note क्या है?
  5. Receipt Voucher Entry in Tally Prime
  6. Payment Voucher Entry in Tally Prime
  7. Journal Voucher Entry in Tally Prime



💬 Leave a Comment

🗨️ Comments

No comments yet. Be the first! 🚀

📚 Suggested Blogs

Tally Prime क्या है 2026 मे Tally के New Features क्या है।
Tally Prime क्या है 2026 मे Tally के New Features क्या है।
Tally Prime में Company कैसे बनाये।
Tally Prime में Company कैसे बनाये।
Tally Prime Physical Stock Voucher Entry कैसे करें (2026) | Step by Step Guide in Hindi
Tally Prime Physical Stock Voucher Entry कैसे करें (2026) | Step by Step Guide in Hindi
Tally Prime में Cost Centre और Cost Category क्या है? आसान हिंदी में पूरी जानकारी
Tally Prime में Cost Centre और Cost Category क्या है? आसान हिंदी में पूरी जानकारी