Tally Prime मे Godown कैसे बनाये। 2026 - Accounting हिंदी मे सीखे -
Tally Prime मे Godown कैसे बनाये। 2026
नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime मे Godown बनाना सीखेंगे। साथ ही हम सीखेंगे की Godown को कैसे Alter और Delete किया जाता है। दोस्तों यदि आप Tally Prime में प्रॉपर तरीके से Stock Maintain करना चाहते हैं। वो भी Godown के साथ तो आप को ये पोस्ट बिल्कुल भी Miss नहीं करना चाहिए।
दोस्तों बहुत बार हम किसी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान मे जाते हैं। तो वह हमे कुछ Sample के लिए जैसे :- TV या Freezer आदि दिखाता है। और जैसे ही हमे कोई वस्तु पसंद आती है। तो वह दुकानदार कहता है। की आप बैठिए मे Godown से New Pice मंगवा देता हू। अब तो आप Godown के बारे में समझ ही गए होगे। तो चलिए दोस्तों Godown के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करते हैं ।
Godown क्या है।- (What is Godown?)
Godown से आशय उस स्थान से होता है। जहा पर व्यापारी अपना माल (Goods) रखता है। एक व्यापारी के एक से अधिक Godown हो सकते हैं।
Tally Prime हमे यह सुविधा देता है। की हम बहुत ही आसानी से व्यापारी के Godown को Maintain कर सकते हैं। जिससे व्यापारी कभी भी अपने किसी भी Godown के Stock को ज्ञात कर सकता है। तथा Goods Sale और Purchase करते समय आसानी से निर्णय ले सकता है। की माल (Goods) किस Godown में रखना है। या किस Godown से देना है।
Main Location क्या है।
(What is Main Location?)
दोस्तों आप चाहें Tally ERP 9 का उपयोग करे या Tally Prime का आप को Godown का Option Yes करने के बाद Main Location शब्द बहुत बार दिखाई देगा। तो चलिए दोस्तों इसे भी समझ लेते हैं।
Main Location से आशय उस स्थान से होता है। जिस स्थान से व्यापारी अपना व्यापार करता है। तथा उसी स्थान पर अपना माल (Goods) रखता है।
जैसे : - ABC Company की एक दुकान है। और 2 Godown है। A Godown और B Godown
तो इस प्रकार ABC Company के तीन Godown होगे।
1. Main Location दुकान होगी।
2. A Godown
3. B Godown
Tally मे Main Location का Godown पहले से ही बना होता है। इसे हमे बनाने की आवश्यकता नहीं होती है।
तो चलिए दोस्तों हम Tally Prime मे New Godown Create करना सीखते हैं।
Tally Prime मे Godown कैसे बनाये। - (How to Create Godown in Tally Prime)
Step 1:- सबसे पहले हमे Tally Prime को Open करना है।
Step 2:- अब हमें Gateway of Tally की Screen से Create option पर Enter प्रेस करना है।
Step 3:-Enter प्रेस करने के बाद हमें Inventory Masters फीचर से Godown ऑप्शन पर Enter प्रेस करना है।
Step 4:- अब हमारे सामने एक Godown Creations की विंडो Open होगी। जिसमे हमें Godown से सम्बंधित जानकारी Fillup करना है।
Name: - यहां पर हमे Godown का नाम लिखना है।
Alias: - यदि आप Godown का कोई Short नाम या उपनाम रखना चाहते हैं। तो वह हम यहाँ लिखेंगे।
Under: - Under मे हम मुख्य (Primary) ही रहने देगे। क्योंकि अभी हम मुख्य Godown बना रहे हैं। यदि आप Godown के अंदर एक और Godown बनाना चाहते हैं। अर्थात Sub-Godown बनाना चाहते हैं। तो यहां दूसरे Godown को Select
करेगे।
(Note: - Sub-Godown बनाने के लिए पहले हमें एक Primary Godown बनाना आवश्यक है।)
इन सारी जानकारी को भरने के बाद हम Godown को Enter प्रेस कर Save कर देंगे।
Tally Prime मे Godown Create की Shortcut Key
Gateway of Tally
â
Create
â
Godown
â
Tally Prime मे Godown को Alter कैसे करे।
(How to Alter Godown in Tally Prime)
Step 1:- सबसे पहले हमें Tally Prime को Open करना है।
Step 2:- अब हमें Gateway of Tally की Screen से Alter ऑप्शन पर Enter Press करना है।
Step 3:- Alter ऑप्शन पर Enter करने के बाद हमें Inventory Masters फीचर से Godown ऑप्शन पर Enter
Step 5:- अब हमारे सामने एक GODWON WINDOW होगी जिसमे हमें गोडाउन से सम्बंधित जानकारी फिल करना है |
Step 6:- अब हमें जिस Godown को Alter करना है। उस पर Enter प्रेस करेंगे।
Step 7:- अब हमारे सामने एक Godown Alteration की विंडो Open होगी।
अब हमें Godown में सुधार कर Enter Press करना है। तथा Godown को Save कर देना है।
आप चाहें तो Godown को Save करने के लिए Ctrl + A Shortcut key का भी प्रयोग कर सकते है।
Tally Prime मे Godown Alter की Shortcut Key
Gateway of Tally
â
Alter
â
Godown
â
Tally Prime मे Godown को Delete कैसे करे। (How to Delete Godown in Tally Prime)
Tally Prime में Godown को Delete करने के लिए हमे Godown Alteration की सारी Steps को Follow करना है।
तथा Godown Alteration की विंडो पर Alt + D प्रेस कर Godown को Delete कर देना है।
Tally Prime में Godown Report कैसे देखे ।
दोस्तों अब तक हमने टैली में गोडाउन बनाना सीखा। अब हम देखते है। की Tally Prime गोडाउन की रिपोर्ट कैसे देखी जाती है। ताकि हमें आसानी से ज्ञात हो जाए की किस गोडाउन में कौन सी वस्तु किस मात्रा है।
हम Tally Prime में Godown Report देखने के लिए निम्न Steps को Follow करेंगे।
Step 1 :- सबसे पहले हम Tally Prime की Main Screen अर्थात Gateway of Tally पर उपस्थित Display More
Reports ऑप्शन पर Enter प्रेस करेंगे।
Step 2 :- अब हम Inventory Books ऑप्शन पर Enter प्रेस करेंगे।
Step 3 :- अब हम Godowns ऑप्शन पर Enter प्रेस करेंगे।
Step 4 :- अब हमारे सामने सभी Godowns की लिस्ट Open होगी। इस List से हमें जिस भी Godown की Report
देखना है। उस पर हम Enter प्रेस करेंगे।
Step 5 :- अब हमारे सामने उस Godown में उपस्थित सभी Stock Item की List दिखाई देगी। हमें जिस भी Stock
Item की Report देखना है। उस पर हम Enter प्रेस करेंगे।
Step 6 :- Finally हमें उस Godown के Stock Item की सभी Report दिखाई देगी। जैसे:- Item कितनी Purchase
की है।, कितनी Sales की है। Closing Stock क्या है। आदि।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. Godown क्या होता है?
Ans: Godown या Warehouse वह स्थान होता है जहाँ कंपनी अपना माल स्टोर करती है।
Q2. Tally Prime में Godown बनाने का क्या फायदा है?
Ans: अलग-अलग स्थानों पर रखे गए स्टॉक का सही रिकॉर्ड रखा जा सकता है।
Q3. क्या एक कंपनी में एक से अधिक Godown बना सकते हैं?
Ans: हाँ, Tally Prime में Unlimited Godown बना सकते हैं।
Q4. Godown Feature Enable कैसे करें?
Ans: F11 → Inventory Features → Maintain Multiple Godowns → Yes
Q5. Godown और Stock Item में क्या अंतर है?
Ans: Godown माल रखने की जगह है जबकि Stock Item स्वयं माल (Product) होता है।
Q6. क्या Godown Wise Stock Report देख सकते हैं?
Ans: हाँ, Godown Summary रिपोर्ट से देख सकते हैं।
Q7. Godown का नाम बाद में बदल सकते हैं?
Ans: हाँ, Alter विकल्प से Godown का नाम बदला जा सकता है।
Q8. क्या एक Item अलग-अलग Godown में रखा जा सकता है?
Ans: हाँ, एक ही Item को कई Godown में रखा जा सकता है।
Q9. Godown Delete कैसे करें?
Ans: Alter Godown → Alt + D दबाकर Delete कर सकते हैं (यदि उसमें कोई Stock उपलब्ध न हो)।
Q10. Godown Summary क्या है?
Ans: यह रिपोर्ट Godown के अनुसार Stock की मात्रा और मूल्य दिखाती है।
Q11. Warehouse और Godown में क्या अंतर है?
Ans: Tally Prime में दोनों का उपयोग लगभग समान उद्देश्य के लिए किया जाता है।
Q12. क्या Godown के अंदर Sub-Godown बना सकते हैं?
Ans: हाँ, Parent Godown के अंदर Sub-Godown बनाए जा सकते हैं।
Q13. Godown Wise Closing Stock कैसे देखें?
Ans: Inventory Reports → Godown Summary में।
Q14. क्या Manufacturing Business में Godown उपयोगी है?
Ans: हाँ, Raw Material और Finished Goods को अलग-अलग Godown में रखा जा सकता है।
Q15. Godown का Accounting पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Ans: Godown मुख्य रूप से Inventory Management के लिए उपयोग होता है, Accounting Entries पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता।
निष्कर्ष -
Tally Prime में Godown फीचर स्टॉक मैनेजमेंट को आसान बनाता है। यदि आपकी दुकान, कंपनी या व्यवसाय में कई स्टोर या वेयरहाउस हैं, तो Godown बनाकर आप अपने स्टॉक की सटीक निगरानी कर सकते हैं। इससे Stock Tracking, Inventory Control और Warehouse Management अधिक प्रभावी हो जाता है।