NECI Blogs

By Shivratan Vishwakarma

Tally Prime क्या है 2026 मे Tally के New Features क्या है।

Tally Prime क्या है 2026 मे Tally के New Features क्या है।

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट मे आज हम Tally Prime New Features Update 2026 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त करेगे। दोस्तों यदि आप Tally Prime सीखने के इच्छुक हैं। या Tally Prime सीख रहे हैं। तो आज मे आप को 2026 में Tally Prime के New Features की कुछ खास बाते बताने वाला हु। जो आप को एक Smart Tally User बना देगी।

साथ ही हम Tally के Old version और New version Download करना सीखेंगे। जिससे आप Tally को Free Download कर इसका फायदा ले सकते हैं।

दोस्तों Tally का नाम सुनते ही आप के मन मे Accounting की बात आती होगी। क्योंकि Tally Accounting के लिए सबसे बेहतरीन और प्रचलित Accounting Software है। जिसका उपयोग GST आने के बाद बहुत तेजी से बढ़ गया है। जिसका कारण है। की Tally का समय-समय पर User को New Update और New Features उपलब्ध करवाना है ।

Tally समय-2 पर अपने Users की आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए अपने आप में बहुत तेजी से परिवर्तन ला रहा है। जिससे कि Tally में Fast Work किया जा सके। अभी कुछ दिन पहले ही Tally Prime 4.0 Lunch किया गया है। जिसमे What’sapp, Import Data, Advance Filter जैसे Feature और भी आप्शन  दिये गए है। इसलिए आज हम Tally Prime New Features Update 2026 क्या है। तथा Tally Prime History क्याहै। के बारे में जानेगे। तो आप Post को शुरू से लेकर End तक जरूर पढ़े।

Tally Prime एक प्रचलित Accounting Software है। जिसे Tally Solutions Private Limited द्वारा 9 नवंबर 2020 को Lunch किया गया है। जिसका उपयोग Business में Accounting Transitions और Data Entry's के लिए किया जाता है। Tally Prime को Lunch करने का कारण Tally Erp 9 मे आने वाली कमी को दूर करना है। ताकी User को एक बेहतरीन और एक New Look देखने को मिले। जिससे Tally User मिनटो का काम सेकंडो मे कर सके।

Tally Prime हमे E-invoice, E-Way Bill, Multi Voucher Print, QR Code, Bank Reconciliation, Data Sheet Import Export, GST Return Filing, Annual GSTR 9 Return आदि की सुविधा प्रदान करता है।

Tally Prime Free Download और Install करने से पहले कुछ- महत्वपूर्ण बाते ।

1. यदि आप अपने Computer या Laptop में पहले से Tally erp 9 का उपयोग कर रहे है। और आप Tally erp 9 के साथ Tally Prime भी Use करना चाहते है। तो आप को Tally Prime Installation करते समय Application Path को जरूर Change करना है। वरना आप का Tally erp 9 Software Delete हो सकता है।

2. यदि आप के पास Tally erp 9 का लाइसेंस है। तो आप को Tally Prime के लिए अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत नही है। बस आप को Tally Prime Install करने के बाद Reactivate Existing License ऑप्शन कर क्लिक करना है। तथा ID और Password Fill up करना है।

3. यदि आप के पास Tally Prime का License नहीं है। और आप Tally सीखना चाहते है। तो आप को Tally Prime Install करने के बाद Try it For Free Educational ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिससे आप Tally Prime का Educational Mode पर उपयोग कर सकते है।


4. यदि आप Tally erp 9 का Data Tally Prime मे माइग्रेट करना चाहते है। तो आप Data का अच्छी तरह से Backup कर ले। ताकि किसी प्रकार का Error आने पर Data को पुनः उपयोग में लाया जा सके।

5. Tally Prime install हो जाने के बाद Data की लोकेशन को अच्छी तरह से चेक कर ले। यदि आप Data की लोकेशन को Change करना चाहते है। तो आप को Tally Prime के Top पर एक Data ऑप्शन दिखाई देगा। जहा से आप Tally के Data Path को Change कर सकते है।

Tally Prime को Download और Install करे |

दोस्तो यदि आप के पास Tally Prime का License नही है। तो भी आप बहुत ही आसानी से Tally Prime को Education Mode पर use कर सकते है। जिसके लिए आप को निम्न Steps Follow करना है।

Step 1.:- सबसे पहले हमे Google Chrome को open करना है। तथा Tally Prime Download लिख कर Search करना है।

Step 2. :- अब हमे सबसे पहले Number पर Tally Prime की official website

https://tallysolutions.com/ दिखाई देगी। जिस पर हमे माऊस क्लिक करना है।

Step 3. :- तथा Download ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिससे हमे computer के नीचे की ओर Left Side मे Tally Prime का Setup Download होता हुआ दिखाई देगा । या 3 डॉट लाइन पर क्लिक करके डाउनलोड आप्शन पर जाकर देख सकते है |

Step 4. : - Setup Download होने के बाद हमे Double Click कर Tally Prime को Install करना है। जो की वह आसान प्रोसेस है |

Tally क्या है 2026

Tally एक Accounting Software है। जिसका उपयोग प्रतिदिन होने वाले Business Transaction को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है। Tally को Tally Solutions Pvt Ltd द्वारा डिजाइन किया गया है। पहले Accounting का कार्य हिसाब-किताब की पुस्तकों में रखा जाता था। जो की एक लम्बी प्रोसैस थी। परंतु आज के युग मे Accounting का कार्य करने के लिए Computer की मदद ली जाती है। और आज बाजार मे बहुत से Accounting Software परंतु Tally एक प्रचलित Software है। जिसका उपयोग Accounting के लिए बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Tally छोटे और बड़े दोनों प्रकार के व्यवसायियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है। क्योकि GST, E-Way और E-invoice आने के बाद व्यापारी को बहुत से समस्याओ का सामना करना होता था। परंतु Tally इन सभी समस्याओ से व्यापारी को मुक्त कर दिया है। Tally के द्वारा हम किसी भी समय व्यापार की Report को आसानी से देख सकते है। और एक Report की दूसरी Report से तुलना कर सकते है।

Tally के जनक कौन है।

श्याम सुंदर गोयनका और भरत गोयनका

Tally Full Form in Hindi / टेली का फुल फॉर्म क्या है।

Tally का Full Form - Transactions Allowed in a Linear Line Yards" (ट्रांसक्शन्स एलाउड इन ए लीनियर लाइन यार्ड्स) होता है। जिसका अर्थ होता है। व्यवसाय के कार्य को हाथ से ना करके Computer की मदद से करना।

Tally का निर्माण कब हुआ।

Tally सॉफ्टवेयर का निर्माण वर्ष 1986 में हुआ था।

Tally की Company का नाम क्या है।

Tally की कंपनी का नाम Tally Solutions है।

Tally की Tagline क्या है।

Power of Simplicity"

यह टैगलाइन Tally Solutions द्वारा उपयोग की जाती है और Tally के सरल एवं उपयोगकर्ता-अनुकूल सॉफ्टवेयर को दर्शाती है।

Tally का मुख्य कार्यालय कहा है।

बैंगलोर, कर्नाटक (भारत)

Tally के कौन-कौन से Product / Version हैं?

Tally के प्रमुख Versions निम्नलिखित हैं:

  1. Tally 4.5
  2. Tally 5.4
  3. Tally 6.3
  4. Tally 7.2
  5. Tally 8.1
  6. Tally 9
  7. Tally.ERP 9
  8. TallyPrime
  9. TallyPrime Edit Log
  10. TallyPrime Server

Exam Point

Q. Tally का नवीनतम Version कौन-सा है?

Ans. TallyPrime

Q. Tally का सबसे लोकप्रिय ERP Version कौन-सा था?

Ans. Tally.ERP 9

Q. Tally की वर्तमान Tagline क्या है?

Ans. Power of Simplicity

निष्कर्ष (Conclusion)

नमस्कार दोस्तों,- उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख में हमने सरल और आसान भाषा में Tally Prime क्या है, इसके मुख्य फीचर्स, फायदे, तथा उपयोग के बारे में जानकारी दी है |

Tally Prime एक आधुनिक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बिजनेस मैनेजमेंट एवं अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है, जो अकाउंटिंग, GST, इन्वेंटरी, बैंकिंग, पेरोल तथा रिपोर्टिंग जैसे कार्यों को सरल और आसान बनाता है। इसकी आसान इंटरफेस और बेहतर कार्यक्षमता के कारण यह छोटे, मध्यम और बड़े व्यवसायों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। इस लिए यह सबसे लोगप्रिय सॉफ्टवेर बन चूका है |

धन्यवाद...............

इन्हे भी पढे :-

1. Journal Entry in Tally Prime

2. Debit Note Entry in Tally Prime

3. Contra Entry in Tally Prime

4. Receipt Entry in Tally Prime

5. Payment Entry in Tally Prime

6. Sale Entry in Tally Prime


💬 Leave a Comment

🗨️ Comments

No comments yet. Be the first! 🚀

📚 Suggested Blogs

Tally Prime में Company कैसे बनाये।
Tally Prime में Company कैसे बनाये।
Tally Prime Physical Stock Voucher Entry कैसे करें (2026) | Step by Step Guide in Hindi
Tally Prime Physical Stock Voucher Entry कैसे करें (2026) | Step by Step Guide in Hindi
Tally Prime में Cost Centre और Cost Category क्या है? आसान हिंदी में पूरी जानकारी
Tally Prime में Cost Centre और Cost Category क्या है? आसान हिंदी में पूरी जानकारी
Windows 10 Pro Practical Questions in Hindi (oprating system)
Windows 10 Pro Practical Questions in Hindi (oprating system)