NECI Blogs

By Shivratan Vishwakarma

Tally Prime मे Payment Entry कैसे करे। - Accounting सीखे हिंदी मे-

Tally Prime मे Payment Entry कैसे करे। - Accounting सीखे हिंदी मे-

Tally Prime में Payment Entry कैसे करें?

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में आज हम सीखेंगे की Tally Prime में Payment Entry कैसे करें। दोस्तों Tally Erp 9 की तरह ही Tally Prime में भी Payment Voucher Entry करना बहुत आसान है। परंतु यदि आप ने अभी तक Tally नही सीखा है। तो ये पोस्ट आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस पोस्ट मैंने आप को How to Record Payment Entry in Tally Prime in Hindi & Tally Payment Entry से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी बहुत आसान भाषा में दी है।


Payment Voucher क्या है?

जब भी किसी business में Cash या Bank के माध्यम से किसी प्रकार का payment किया जाता है, तो उसकी entry Payment Voucher में की जाती है।

उदाहरण के लिए, यदि हमने किसी party से माल खरीदा और उसका भुगतान cash या bank से किया, तो उस transaction को Tally Prime में Payment Voucher के अंदर दर्ज किया जाएगा।

इसी प्रकार यदि किसी खर्चे, जैसे किराया, बिजली बिल, वेतन आदि का भुगतान किया जाता है, तब भी Payment Voucher का उपयोग किया जाता है।

Tally Prime में Payment Voucher की Shortcut Key

Tally Prime में Payment Voucher खोलने या select करने के लिए F5 key का उपयोग किया जाता है।

Path:-Gateway of Tally > Accounting Vouchers > F5 : Payment

Tally Prime में Voucher Number को Manual कैसे करें?

सामान्य रूप से Tally में voucher number automatic रहता है, लेकिन आवश्यकता होने पर इसे manual भी किया जा सकता है।

Steps:

Step 1: Gateway of Tally में जाकर Alter पर Enter करें।

Step 2: अब Voucher Type option चुनें।

Step 3: फिर Payment voucher type को select करें।

Step 4: अब Voucher Type Alteration window खुलेगी।

यहाँ Method of Voucher Numbering में Manual option चुनें और screen को save कर दें।

अब आप Payment Voucher का number अपनी सुविधा अनुसार खुद लिख सकते हैं।

Tally Prime में Voucher Mode कैसे बदलें?

Tally Prime में हर voucher के लिए अलग-अलग mode उपलब्ध होते हैं, जिससे entry करना आसान हो जाता है। Payment Voucher में भी mode change किया जा सकता है।

Steps:

Step 1: सबसे पहले Payment Voucher को open करें।

Step 2: अब keyboard से Ctrl + H दबाएँ।

Step 3: आपके सामने Change Voucher Mode की window open हो जाएगी।

यहाँ से आप voucher को Single Entry Mode या Double Entry Mode में use कर सकते हैं।

किसी भी business में payment मुख्य रूप से दो तरीकों से किया जाता है:

  1. Cash से
  2. Bank से

अब इन दोनों modes को समझते हैं।

Single Entry Mode in Tally Prime

यदि आपको accounting का अधिक knowledge नहीं है, तो आप Payment Voucher को Single Entry Mode में use कर सकते हैं।

इस mode में पहले cash या bank ledger select किया जाता है, फिर उस party या expense ledger का नाम भरा जाता है जिसके लिए payment किया जा रहा है।

Single Entry Mode पर Cash Payment की Entry

यदि किसी खर्चे या party को cash से payment किया गया है, तो entry इस प्रकार होगी:

इसे भी पढ़ें :-

  1. Receipt Voucher Entry in Tally Prime
  2. Journal Voucher Entry in Tally Prime
  3. Purchase Voucher Entry in Tally Prime

Example:

नगद Office का किराया दिया ₹4,000

Transaction: नगद Office का किराया दिया ₹4,000

Voucher: Payment Voucher (F5)

Mode: Single Entry Mode

Ledger: Cash A/c

Particulars: Office Rent A/c

Amount: ₹4,000

इसी प्रकार यह entry Tally Prime में की जाएगी।

Single Entry Mode पर Bank Payment की Entry

यदि payment bank के माध्यम से किया गया है, तो Single Entry Mode में bank ledger select किया जाता है।

Example:

Bank of India बैंक से Office का किराया दिया ₹4,000

Transaction: Bank of India बैंक से Office का किराया दिया ₹4,000

Voucher: Payment Voucher (F5)

Mode: Single Entry Mode

Ledger: Bank of India A/c

Under: Bank Accounts

Particulars: Office Rent A/c

Under: Indirect Expenses

Amount: ₹4,000

  1. Note- जब हम Bank of India बैंक से Office का किराया ₹4,000 देते हैं, तो यह Payment Voucher (F5) में एंट्री होती है।
  2. यहाँ Office Rent एक Indirect Expense है, इसलिए इसे Debit (Dr) किया जाता है।
  3. और क्योंकि भुगतान Bank से हुआ है, इसलिए Bank of India A/c को Credit (Cr) किया जाता है।

इस प्रकार की entry करते समय यदि payment cheque से हुआ है, तो cheque number भी लिख सकते हैं, ताकि बाद में reference के रूप में देखा जा सके।

Double Entry Mode in Tally Prime

यदि आपको accounting की अच्छी जानकारी है, तो आप Double Entry Mode का उपयोग कर सकते हैं।

इस mode में entry दो पक्षों में दिखाई देती है:

  1. Dr. (Debit)
  2. Cr. (Credit)

Double Entry Mode पर Cash Payment की Entry

Payment Voucher में Double Entry Mode use करने के लिए Ctrl + H दबाकर Double Entry option चुनें।

इस mode में voucher, journal voucher की तरह दिखाई देता है, जहाँ एक तरफ debit और दूसरी तरफ credit होता है।

Example:

नगद Office का किराया दिया ₹4,000

Office Rent Paid A/c Dr. ₹4,000

To Cash A/c ₹4,000

(नगद Office का किराया अदा किया)

Double Entry Mode पर Bank Payment की Entry

यदि payment bank से किया गया है, तो entry इस प्रकार होगी:

इसे भी पढ़ें :-

  1. Payment Voucher Entry in Tally Prime
  2. Receipt Voucher Entry in Tally Prime
  3. Sales Voucher Entry in Tally Prime


Bank of India बैंक से Office का किराया दिया ₹4,000

Voucher: Payment Voucher (F5)

Mode: Double Entry Mode

Debit: Office Rent Paid A/c ₹4,000

Credit: Bank of India A/c ₹4,000

Entry Format:

Office Rent Paid A/c Dr. ₹4,000

To Bank of India A/c ₹4,000

यदि payment cheque द्वारा हुआ है, तो cheque number भी entry में mention किया जा सकता है।

Tally Prime में Payment Report कैसे देखें?

Payment entries देखने के लिए आप Payment Register का उपयोग कर सकते हैं।

Steps:

Step 1: Gateway of Tally से Display More Reports पर जाएँ।

Step 2: फिर Account Books option select करें।

Step 3: इसके बाद Payment Register खोलें।

अब आपके सामने सभी payment entries की report दिखाई देगी।

Payment Voucher में Narration कैसे Add करें?

Tally Prime में Payment Voucher की entry करते समय narration लिखने का option भी दिया जाता है।

Narration लिखने से future में यह याद रखना आसान होता है कि payment किस कारण से किया गया था।

Narration Enable करने के Steps:

1. Gateway of Tally > Alter > Voucher Types > Payment select करें।

2. अब Voucher Type Alteration window में

Provide narration for each ledger in voucher option को Yes कर दें।

इसके बाद payment entry करते समय हर ledger के नीचे narration लिखने का option दिखाई देगा।


Conclusion

नमस्कार दोस्तों, उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा।

इस पोस्ट में मैंने आपको बहुत ही सरल और आसान भाषा में बताया कि Tally Prime में Payment Voucher क्या है, यह कब उपयोग होता है, और Payment Voucher की Entry कैसे की जाती है

अब आप आसानी से समझ गए होंगे कि जब भी व्यापार में नगद (Cash) या बैंक (Bank) के माध्यम से किसी प्रकार का भुगतान (Payment) किया जाता है, तो उसकी एंट्री Payment Voucher में की जाती है।

Payment Voucher Tally Prime का एक बहुत ही महत्वपूर्ण Voucher है, क्योंकि इसका उपयोग किराया, बिजली बिल, वेतन, स्टेशनरी खर्च, यात्रा खर्च, बैंक से भुगतान आदि जैसी एंट्री करने के लिए किया जाता है।

यदि आपको Tally Prime / Tally ERP 9 से संबंधित कोई भी सवाल हो, तो आप मुझे Comment Box में पूछ सकते हैं।

धन्यवाद.....

इसे भी पढ़ें :-

  1. Payment Voucher Entry in Tally Prime
  2. Receipt Voucher Entry in Tally Prime
  3. Journal Voucher Entry in Tally Prime
  4. Purchase Voucher Entry in Tally Prime
  5. Sales Voucher Entry in Tally Prime




💬 Leave a Comment

🗨️ Comments

No comments yet. Be the first! 🚀

📚 Suggested Blogs

What is CSS in Hindi – CSS क्या है? -
What is CSS in Hindi – CSS क्या है? -
HTML Full Notes in Hindi for Beginners | HTML Complete Notes with Examples
HTML Full Notes in Hindi for Beginners | HTML Complete Notes with Examples
Tally Prime मे Godown कैसे बनाये। 2026 - Accounting सीखे हिंदी मे -
Tally Prime मे Godown कैसे बनाये। 2026 - Accounting सीखे हिंदी मे -
Tally Prime में Payroll क्या है? Payroll Processing Step by Step in Hindi
Tally Prime में Payroll क्या है? Payroll Processing Step by Step in Hindi